जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में तैयारियों की बड़ी समीक्षा बैठक।
चंपावत। भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025–26 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैन्य और जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित और पूरी तरह सुरक्षित होनी चाहिए, इसके लिए सैन्य–नागरिक समन्वय को और मजबूत किया जाए।
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने कई अहम निर्देश दिए रेस ट्रैक को तय मानकों के अनुसार तैयार करने के निर्देश, पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की तैनाती, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की पुख्ता व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल और सिविल इंटेलिजेंस सक्रिय, निर्बाध बिजली आपूर्ति और बैकअप की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन संसाधन मौके पर तैनात, दूर-दराज़ से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन समन्वय,
आवश्यकता अनुसार अस्थायी आवास की व्यवस्था, भर्ती स्थल के आसपास खाद्य सामग्री के दामों पर कड़ी नजर, ओवरचार्जिंग नहीं होगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचें, सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाएं, जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, कर्नल राहुल, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि) उमेद सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
चंपावत: अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर प्रशासन अलर्ट।
