Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: पदोन्नति को तरसे फायर कर्मी, मानदेय के लिए भटक पीआरडी जवान।

फायर सर्विस में 20 साल से पदोन्नति का इंतजार, पीआरडी जवानों ने मांगा 365 दिन रोजगार और मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता। चंपावत। दूसरों की सुरक्षा और आपदा के समय मोर्चा संभालने वाले फायर सर्विस कर्मी और पीआरडी जवान खुद अपनी मांगों को लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं। फायर सर्विस में पदोन्नति का…

चंपावत: चूल्हे-चौके से बाजार तक पहुंचीं पहाड़ की महिलाएं, 11 हजार से अधिक बनीं लखपति दीदी।

17,237 महिलाओं को मिला आजीविका का सहारा, विम्मी जोशी के प्रयासों से चंपावत के उत्पादों ने बनाई देश-विदेश में पहचान। चंपावत। जिन हाथों को कभी चूड़ियों और घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित समझा जाता था, आज वही हाथ पहाड़ की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहे हैं। चंपावत की ग्रामीण महिलाओं ने साबित कर दिया है…

चंपावत: लोक संस्कृति की छटा के बीच बग्वाली महोत्सव का समापन, देर रात तक जमी रही महफिल।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया कार्यक्रमों का शुभारंभ, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दीप प्रज्वलित कर किया सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन। लोहाघाट। मडलक के भगवती मंदिर परिसर में आयोजित बग्वाली महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। भैया दूज के अगले दिन आयोजित महोत्सव में दिनभर सांस्कृतिक गतिविधियां चलती रहीं, जबकि…

घास की झाड़ुओं की कारीगरी और पहाड़ी फसलों ने खींचा डीएम का ध्यान, किसानों की घेरबाड़ की मांग पर मिला भरोसा।

बहादुर सिंह के उत्पादों की जिलाधिकारी ने की सराहना, प्रवीण पांडे ने जंगली जानवरों से फसल बचाने का उठाया मुद्दा। चंपावत। स्थानीय किसानों की मेहनत और पहाड़ी उत्पादों की उपयोगिता जिलाधिकारी मनीष कुमार के सामने पहुंची। किसान मोर्चा के नीति अनुसंधान प्रदेश संयोजक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण पांडे और किसान बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी…

चंपावत: नौ दिन बाद भी आदमखोर गुलदार पकड़ से बाहर, अब मारने की उठी मांग!

सुनीता जोशी और सचिन जोशी ने आदमखोर घोषित कर मारने की उठाई मांग, डीएम-डीएफओ को सौंपा ज्ञापन। चंपावत। लोहाघाट के सुई-पऊ ग्राम पंचायत के डुंगरी क्षेत्र में 13 वर्षीय हर्षित पुजारी की जान लेने वाला गुलदार नौ दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों…

मानदेय पर सरकार की चुप्पी के खिलाफ भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, जिलेभर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

600 रुपये प्रतिदिन मानदेय की मांग, तीन नवंबर से कार्य बहिष्कार; लोहाघाट में धरना स्थल को लेकर भी प्रशासन से सवाल चंपावत। मानदेय वृद्धि की मांग पर वर्षों से इंतजार कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकारी आश्वासनों से निराश कार्यकत्रियों ने शुक्रवार से जिले के सभी…

चंपावत: 210 करोड़ के कथित घोटाले पर कांग्रेस का सरकार को अल्टीमेटम, अब गांव-गांव खुलेगा मोर्चा।

रेखा आर्या के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग तेज, 15 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर राज्यपाल तक पहुंचाएगी कांग्रेस। चंपावत। प्रदेश के कथित 210 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को गांव-गांव तक ले जाकर सरकार से…

टूटी जिप्सी और उधार की कुर्सियों से शुरू हुआ था चंपावत जिले का सफर!

पहले जिलाधिकारी नवीन चंद शर्मा ने तहसीलदार कार्यालय में दी थी जॉइनिंग, खुद लगाई थी झाड़ू; 29 माह में रखी विकास की बुनियाद। चंपावत। आज चंपावत जिला विकास की नई पहचान बना रहा है, लेकिन करीब 29 साल पहले यहां बुनियादी सुविधाओं तक का अभाव था। न सरकारी कार्यालय था, न पर्याप्त कर्मचारी और न…

चंपावत: डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तीनों केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा-163 लागू!

18 नवंबर को होगी परीक्षा, शांति व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसडीएम ने जारी किए आदेश चंपावत। द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 18 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर चंपावत शहर के तीनों…

चंपावत: पुलिस ने खोज निकाला लाखों का iPhone 17 Pro, मुंबई के पर्यटक को लौटाया।

CEIR पोर्टल की मदद से बनबसा पुलिस को मिली सफलता, तीन महीने पहले बाजार में खो गया था मोबाइल चंपावत। चंपावत पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और तत्परता का परिचय देते हुए मुंबई के एक पर्यटक का लाखों रुपये कीमत का iPhone 17 Pro बरामद कर उसे वापस लौटा दिया। करीब तीन महीने पहले बनबसा बाजार…