Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: ग्रामोत्थान परियोजना से बदली सुनीता की जिंदगी, गांव में कारोबार कर बनीं आत्मनिर्भर।

₹3.40 लाख की मदद से बढ़ाया कपड़ों और कॉस्मेटिक का कारोबार, हर महीने कमा रहीं ₹15 से 20 हजार। चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। चंपावत जनपद के ग्राम चौड़ासेठी की सुनीता सेठी ने इस परियोजना की मदद से गांव में ही अपना कारोबार बढ़ाकर आत्मनिर्भरता…

मालधन में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मशाल जुलूस, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग।

रामनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रामनगर के मालधन चौड़ में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों ने अंकिता को पूर्ण न्याय दिलाने, मामले की सीबीआई जांच में तेजी लाने…

26 अक्टूबर से मिठाई की दुकानों पर लागू होगा नया नियम, हर ट्रे पर लिखनी होगी तारीख।

खुली मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य। देहरादून। उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से मिठाई की दुकानों के लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत दुकानदारों को खुली मिठाइयों की ट्रे और काउंटर पर निर्माण की तारीख और मिठाई के उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित…

चंपावत: दशहरा मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

भीड़ प्रबंधन से लेकर यातायात व्यवस्था तक मुस्तैद रही पुलिस, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सतर्कता। टनकपुर/चंपावत। दशहरा पर्व पर आयोजित मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर चंपावत पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। 20 अक्टूबर को मेला स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने…

चंपावत: 40 हजार की लागत से बनाई सोलर कार, डीएम ने राहुल नरियाल को किया सम्मानित।

मादली के युवा नवाचारी की उपलब्धि पर माता-पिता को भी मिला सम्मान, वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में दिखाई प्रतिभा। चंपावत। अपनी तकनीकी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सोलर कार तैयार करने वाले मादली निवासी युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने राहुल के साथ उनके पिता भैरव दत्त नरियाल और…

टिहरी: कुंजापुरी मेले में सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच से लगाई फटकार।

लाइव कंसर्ट का वीडियो वायरल, मिक्स आवाज पर बिगड़ा मंत्री का मिजाज; बोले—‘तुम बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाओगे’। देहरादून। टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लाइव कंसर्ट के…

चंपावत: पाटनी तिराहा बना ‘हनुमान चौक’, सीएम धामी ने किया 11 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण।

नशामुक्ति सद्भावना दौड़ को दिखाई हरी झंडी। चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनबसा के पाटनी तिराहे पर 11 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पाटनी तिराहे का नाम बदलकर ‘हनुमान चौक’ रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…

चंपावत: दूरस्थ नीड़ बूथ पहुंचे डीएम मनीष कुमार, मतदाता सूची की जांची हकीकत।

648 मतदाता पंजीकृत, 8 नए नाम जुड़े; सूची में गड़बड़ी मिलने पर बीएलओ से संपर्क की अपील चंपावत। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र चंपावत के दूरस्थ मतदेय स्थल संख्या-82, आंगनबाड़ी केंद्र नीड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का…

चंपावत: 16 महीने में बदली अफसरशाही की तस्वीर, जनता के भरोसे पर खरे उतरे डीएम मनीष कुमार।

किसान के बेटे की सादगी और जनसेवा बनी पहचान, राजनीतिक बयानबाजी पर बुद्धिजीवियों का दोटूक संदेश—काम देखिए, आरोप नहीं। चंपावत। कुर्सी की हनक नहीं, काम का असर; दिखावे से दूरी और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर। चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्यशैली को लेकर इन दिनों ऐसी ही चर्चाएं हैं। किसान परिवार से निकले…

महानवमी पर कल उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद।

17 अक्टूबर को शासन ने जारी की अधिसूचना, 19 अक्टूबर सोमवार को रहेगा अवकाश देहरादून/चंपावत। महानवमी के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने 19 अक्टूबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन के इस फैसले के बाद सोमवार को प्रदेश के बैंक, कोषागार और उप कोषागार भी बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव…