चंपावत: बच्चों में निमोनिया का खतरा टालने को स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया ‘सांस’ अभियान।

सीएमओ ने किया पोस्टर विमोचन, बोले- तेज सांस और सीने का धंसना दिखे तो तुरंत कराएं इलाज। चंपावत। बच्चों को निमोनिया के जानलेवा खतरे से बचाने और बीमारी की समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में ‘सांस’ जागरूकता अभियान शुरू किया है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने अभियान…

चंपावत: राज्य स्थापना दिवस पर लगेंगे विभागीय शिविर, योजनाओं की जानकारी के साथ मिलेगा लाभ लेने का मौका।

डीएम मनीष कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा, 9 नवंबर के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नौ नवंबर को आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से शिविर लगाए जाएंगे। इनमें आमजन को सरकारी योजनाओं…

चंपावत: बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत का दबदबा बरकरार, लगातार प्रदेश में अव्वल।

120 में से 119 अंक हासिल कर 99.17 प्रतिशत के साथ फिर पाया पहला स्थान, 39 में से 38 मदों में ‘ए’ श्रेणी। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चंपावत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में जनपद ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की सितंबर माह…

हरिद्वार: संस्कृत की छह विधाओं में दम दिखाएंगे प्रदेशभर के विद्यार्थी।

हरिद्वार में राज्यस्तरीय स्पर्धाएं कल से, 156 टीमें लेंगी हिस्सा; 2.84 लाख रुपये के पुरस्कार। हरिद्वार। संस्कृत नाटक से श्लोकोच्चारण तक छह विधाओं में प्रदेशभर के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम् की ओर से अष्टादश संस्कृत महोत्सव के तहत 23 और 24 अक्टूबर को महाजन भवन, दूधाधारी चौक के निकट, भूपतवाला में राज्यस्तरीय…

चंपावत: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया।

मटियानी में दर्दनाक हादसे से पसरा मातम, बंदरों से बचने के प्रयास में गिरने की आशंका। लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे मटियानी गांव में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गई। जंगल में घास काटने गई सावित्री देवी पहाड़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।…

चंपावत: पहाड़ की खुशबू बनी कमाई का जरिया, मसाला उद्यम से आत्मनिर्भर बनीं खलकीना की महिलाएं।

10 लाख रुपये की परियोजना से खड़ा किया कारोबार, हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक की आय। चंपावत। पहाड़ के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय संसाधनों को रोजगार से जोड़कर बाराकोट ब्लॉक के खलकीना गांव की महिलाओं ने स्वरोजगार की नई मिसाल पेश की है। सखी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हल्दी, धनिया,…

चंपावत: चुनाव से पहले स्ट्रॉन्ग रूम की तैयारी परखने उतरे डीएम, सुरक्षा इंतजामों पर जोर।

चंपावत। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की निगरानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को गोरलचौड़ मैदान के निकट प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी जरूरी इंतजाम…

चंपावत: रोडवेज की बसें घटती रहीं, कर्मचारी टूटते रहे… नेताओं की नजर कब पड़ेगी?

लोहाघाट डिपो की बदहाली पर कर्मचारियों में आक्रोश, 20 साल से संविदा-विशेष श्रेणी में काम कर रहे कर्मचारियों को अब भी स्थायी भविष्य का इंतजार। लोहाघाट। पहाड़ की लाइफलाइन कही जाने वाली रोडवेज व्यवस्था लोहाघाट में खुद सहारे की मोहताज नजर आ रही है। डिपो में बसों की संख्या लगातार घट रही है, जरूरी टायर…

चंपावत: 4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज।

एनएचपीसी परिसर में प्रशासन ने जुटाईं व्यवस्थाएं, पुलिस ने भी कसी सुरक्षा। टनकपुर।  बनबसा में 4 अक्टूबर को प्रस्तावित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि शासन की ओर से अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित आयोजन को देखते हुए व्यवस्थाएं शुरू कर दी…

चंपावत: जनता मिलन में पहुंचीं 95 शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

फसल सुरक्षा, सड़क-पेयजल, आवास और आपदा मुआवजे के मामले प्रमुखता से उठे चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, आवास, फसल सुरक्षा, सोलर लाइट और आपदा से हुए नुकसान से जुड़ी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में…