चंपावत: आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का शुभारंभ, तीन दिवसीय शिविर में उमड़े मरीज।

पंचकर्म, मर्म चिकित्सा, लीच थेरेपी और शिरोधारा समेत कई उपचार सुविधाएं उपलब्ध चंपावत। जिले में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को विस्तार देने की दिशा में नई पहल हुई है। नगर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का शुभारंभ होने के साथ ही तीन दिवसीय विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। शिविर में पहले दिन ही बड़ी संख्या…

चंपावत: झूमाधुरी धाम में आस्था का अद्भुत संसार, जहां मान्यता है दैवीय शक्तियों के साक्षात्कार की।

2400 मीटर की ऊंचाई पर मां नंदा का दरबार, 20 हजार श्रद्धालु बने भव्य डोला-रथ यात्रा के साक्षी। लोहाघाट। देवभूमि उत्तराखंड की पर्वत श्रृंखलाएं, कल-कल करते झरने, घने जंगल और निर्मल वातावरण आध्यात्मिक अनुभूति का एहसास कराते हैं। इन्हीं प्राकृतिक और धार्मिक आस्थाओं के बीच लोहाघाट नगर से करीब चार किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम दिशा में…

चंपावत: देववाणी संस्कृत को नई उड़ान, खुलेंगे चार वेद अध्ययन केंद्र।

हर जिले में बनेगा सांस्कृतिक ग्राम, 1,500 पांडुलिपियां संग्रहित। चंपावत। देववाणी संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अकादमी के सचिव डॉ. विनय विद्यालंकार ने बताया कि अगले दो माह में प्रदेश में चार वेद अध्ययन केंद्र खोले जाएंगे। इनमें दो केंद्र कुमाऊं और दो गढ़वाल…

अपोलो के विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे चंपावत, पहले दिन उमड़ी मरीजों की भीड़।

तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर में नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी समेत कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब चंपावत। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल चंपावत में शुक्रवार से तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम 18 से 20 सितंबर तक मरीजों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श दे रही है।…

चंपावत: सीमा पर चौकसी बढ़ी, नो-मैन्स लैंड का होगा संयुक्त सत्यापन।

एसएसबी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम करेगी स्थलीय पड़ताल; संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना का निर्देश चंपावत। नेपाल सीमा से सटे चंपावत में सीमा सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने निगरानी और समन्वय को और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीमा संबंधी मुद्दे एवं कार्रवाई समिति (BIAC) की बैठक…

चंपावत: आठ साल के बच्चों में भी पित्त की पथरी! महिलाओं में मामले ज्यादा।

मायावती में इंग्लैंड के विशेषज्ञों ने किए जटिल ऑपरेशन, पहाड़ों में बढ़ती बीमारी ने बढ़ाई चिंता। लोहाघाट। गॉल ब्लैडर की पथरी अब केवल बड़ों की बीमारी नहीं रह गई है। मायावती में चिकित्सा शिविर के दौरान आठ वर्ष तक के बच्चों में भी पित्ताशय की पथरी के मामले सामने आए। इंग्लैंड से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों…

चंपावत: सरकारी जमीन और एचएमटी की भूमि पर कांग्रेस का हल्लाबोल।

90 साल की लीज के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी। चंपावत। सरकारी भूमि को 90-90 साल की लीज पर देने और एचएमटी कारखाने की भूमि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चंपावत में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फरत्याल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध…

चंपावत: पशुपालकों की समस्याओं पर डीएम सख्त, भुगतान में देरी की जांच।

डेयरी व्यवस्था सुधारने के निर्देश, एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब चंपावत। पशुपालकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जिला सभागार में प्रगतिशील पशुपालकों के साथ संवाद में दूध भुगतान, पशुधन बीमा, पशु आहार, साइलेज, भूसा, वन्यजीवों से सुरक्षा तथा पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों और दवाओं की…

चंपावत: गांव-गांव पहुंची कांग्रेस, जनता के बीच रखी सियासी पकड़ मजबूत करने की कोशिश।

चिराग फर्त्याल और निर्मला गहतोड़ी ने सीमांत क्षेत्रों में सुनीं समस्याएं, गौरा महोत्सव में शामिल होकर साधा ग्रामीणों से सीधा संवाद। चंपावत। सीमांत गांवों में जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के मंच,…

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में युवा दिखाएंगे विकास का विजन, चंपावत के छात्र भी लें भाग।

24 अगस्त तक ऑनलाइन भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां, 150 श्रेष्ठ सुझावों पर मुख्यमंत्री करेंगे विद्यार्थियों से संवाद। चंपावत। उत्तराखंड के भविष्य को नई पीढ़ी के विचारों से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ शुरू की गई है। इसके तहत चम्पावत जिले के कक्षा 11वीं और 12वीं के…