चंपावत: उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 के लिए आवेदन शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन।

Share This Post

चंपावत। उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिले के पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने की अपील की है। सम्मान के लिए ऐसे व्यक्तियों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया हो या राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। प्राप्त आवेदनों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति विचार करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री की स्वीकृति से चयनित महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने पात्र लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने और इसकी जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

फोटो_जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post