रोहन जोशी 96.02% के साथ अव्वल, रितेश उपाध्याय और कुमारी चित्रा ढेक ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
लोहाघाट। जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था ऑकलैंड पब्लिक स्कूल (OPS) ने एक बार फिर सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शानदार परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इस वर्ष छात्रों में रोहन जोशी ने 96.02 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रितेश उपाध्याय ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं में कुमारी चित्रा ढेक ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार OPS जिले की उन चुनिंदा शिक्षण संस्थाओं में से एक है, जहां कम फीस में बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं। यही कारण है कि यहां प्रवेश पाना भी आसान नहीं होता।
फोटो – रोहन जोशी, रितेश उपाध्याय एवं कुमारी चित्रा ढे़क
चंपावत: ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट का शानदार रिजल्ट—सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास।
