चंपावत: कलेक्ट्रेट परिसर में आस्था की परंपरा जारी, सप्तमी नवरात्री पर गजार बाबा मंदिर में पूजन व भंडारा।

Share This Post

8–10 वर्षों से निभ रही धार्मिक परंपरा, कर्मचारियों के सहयोग से हर वर्ष होता आयोजन।

चंपावत। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गजार बाबा मंदिर में वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के तहत इस वर्ष भी नवरात्रि के सप्तमी के दिन विधि-विधान के साथ पूजन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट, विकास भवन के कर्मचारी, अधिकारी तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। गजार बाबा मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर भंडारा आयोजित किया जाता है, जबकि माघ मास में परंपरागत रूप से खिचड़ी प्रसाद का कार्यक्रम भी रखा जाता है। यह धार्मिक आयोजन पिछले लगभग 8 से 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और हर वर्ष इसमें कलेक्ट्रेट तथा विकास भवन के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहता है।
इस वर्ष भी नवरात्रि के सप्तमी के दिन पूजन व भंडारा आयोजित किया गया। आयोजन के लिए सभी कर्मचारियों द्वारा आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित किया गया और उसी से पूजा, भंडारा तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कर्मचारियों की एकजुटता और आस्था के कारण यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है।
भंडारे के दौरान गजार बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाला यह आयोजन अब केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों की एकता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बन चुका है।

आयोजन में प्रमुख रूप से सहयोग देने वालों में_
एन0 डी0 तिवारी, कमल सिंह माहरा, दीपक किरौला, कपिल चौधरी, ललित जोशी, बालादत्त, दीपक वर्मा, बलवंत भंडारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

फोटो_गजार बाबा मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।


Share This Post