चंपावत। जनपद के डडा़ कुलेठी गांव में शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड के बाद फायर सर्विस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। आग लगने की सूचना समय पर मिलने के बावजूद फायर स्टेशन चम्पावत में तैनात चालक के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण अग्निशमन कार्य में अनावश्यक विलंब हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति ने संबंधित फायर सर्विस चालक चरण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस एवं फायर सेवा एक अनुशासित बल है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कर्तव्य में शिथिलता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई को लापरवाही पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, ताकि भविष्य में आपात स्थितियों में समय पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
फोटो_अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
चंपावत: डडा़ कुलेठी अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई।ड्यूटी से गायब फायर चालक निलंबित, एसपी ने दिखाया सख्त रुख।
