चंपावत: डीएम मनीष कुमार ने किया मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ।

Share This Post

जिला चिकित्सालय में जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, हृदय, किडनी और हड्डी रोग समेत कई बीमारियों का मिला निःशुल्क परामर्श।

चंपावत। जिला चिकित्सालय में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
साईं सुखदा हॉस्पिटल बरेली के सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में हृदय रोग, किडनी, हड्डी एवं जोड़ रोग, प्लास्टिक सर्जरी, फीटल मेडिसिन, आईवीएफ, हार्मोन तथा पेट और लिवर रोगों के विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। एमआरआई और ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने से मरीजों को जिले में ही बेहतर जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

फोटो_ मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post