802 ग्राम अवैध चरस बरामद, पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार
चंपावत। उत्तराखण्ड को नशा-मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को ज़मीन पर उतारते हुए चंपावत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसओजी एवं थाना पाटी पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान में 802 ग्राम अवैध चरस बरामद कर नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।
एसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों के तहत जिले में नशा कारोबारियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम आज क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में गरसाड़ी से आगे गर्शलेख प्राइमरी स्कूल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान जैसे ही मोटरसाइकिल संख्या HR 72 E 3303 के चालक ने पुलिस को देखा, वह वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से बाइक, जैकेट व टोपी बरामद की। तलाशी के दौरान जैकेट की बाईं जेब से पीले थैले में रखी 802 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
पुलिस ने थाना पाटी में अज्ञात फरार तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
चंपावत पुलिस की अपील_
नशा-मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में आमजन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112, या नजदीकी थाना/चौकी को सूचित करें।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम_
उ0नि0 कमलेश भट्ट – प्रभारी एसओजी
उ0नि0 ओम प्रकाश – थानाध्यक्ष पाटी
हे0का0 55 ललित कुमार – एसओजी
का0 19 ललित कुमार – एसओजी
का0 383 राज कुमार – एसओजी
हे0का0 रमेश नाथ
