चंपावत: तहसील परिसर में लहराया तिरंगा, संविधान के सम्मान का लिया संकल्प।

Share This Post

उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने दिलाई संविधान, एकता और अखंडता की शपथ।

चंपावत।  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तहसील परिसर चंपावत में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता व अखंडता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई।


ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक औपचारिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान ने नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है, जिनका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से लोकसेवकों की जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में उप निबंधक अंजलि पाण्डेय, तहसीलदार ब्रज मोहन आर्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी राम टम्टा, नेटवर्क इंजीनियर स्वान शुभम खर्कवाल, रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश फर्तयाल, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, डीईओ निर्वाचन उमा टम्टा, राजस्व उप निरीक्षक पवन जुकरिया सहित जीवन सिंह रिंगवाल, जीवन भट्ट, चन्द्र शेखर पंत, मोनिका कन्नौजिया, प्रकाश कुंवर, भुवन मेहता, सुरेश राम, रेखा चौधरी, हिना, साहिबा, सुरेश भट्ट, दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर एसआरआई अभियान में जनपद स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या द्वारा डीईओ निर्वाचन उमा टम्टा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।


Share This Post