चंपावत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं युवा कांग्रेस से जुड़े त्रिभुवन चम्याल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में जनपद चंपावत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र राय, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा तथा लोकेश पांडे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्रिभुवन चम्याल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिले में मजबूत होगा और पंचायत स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिभुवन चम्याल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
फोटो – त्रिभुवन चम्याल
चंपावत: त्रिभुवन चम्याल बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई।
