चंपावत: लोहाघाट में किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस ने ठोका ₹10 हजार का चालान।

Share This Post

चंपावत/लोहाघाट।  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चंपावत पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार तेज हो रहा है। थाना लोहाघाट पुलिस ने किरायेदार का पुलिस सत्यापन न कराने पर एक मकान मालिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10 हजार का कोर्ट चालान किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों और बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को लोहाघाट क्षेत्र में पुलिस टीम ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। जांच के दौरान मदन मोहन चिलकोटी द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन न कराए जाने की पुष्टि हुई, जिस पर पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया।
चंपावत पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि किरायेदार, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराना अब केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कानूनी जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल भारत भूषण और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।


Share This Post