चंपावत: शहीद रेवाधर के नाम पर होगा खेतीखान आईटीआई, मुख्यमंत्री की पहल का स्वागत।

Share This Post

लोहाघाट। खेतीखान स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का नाम अब वीर शहीद रेवाधर के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आन, बान और शान के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को सम्मान देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार द्वारा शहीदों के नाम विभिन्न संस्थानों से जोड़ने का सिलसिला लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल का क्षेत्र में व्यापक स्वागत हो रहा है।  शिक्षाविद चिरंजी लाल वर्मा, प्रमुख समाजसेवी डॉ. लक्ष्मी दत्त ओली, हिमेश कलखुडिया, जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी तथा जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सीवी ओली सहित कई गणमान्य लोगों ने इस निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से जहां शहीदों की यादें हमेशा जीवित रहेंगी, वहीं नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा भी मिलेगी।

फोटो –  वीर शहीद रेवाधर।


Share This Post