चंपावत: स्वायत्त सहकारिताओं में सुशासन  व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने पर मंथन।

Share This Post

ग्रामोत्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय सुशासन प्रशिक्षण जारी।

ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा विकासखंड सभागार चंपावत में संचालित समुदाय आधारित संगठनों में नैतिकता एवं सुशासन विषय पर संचालित तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में मास्टर ट्रेनर प्रकाश पाठक व हरीश गोस्वामी ने  एफपीओ के घटक, कंपनी  व सहकारिता एक्ट के संदर्भ में कार्य व जिम्मेदारियां, नियमावली, सदस्यों की भूमिका, दस्तावेजीकरण प्रक्रिया, उपार्जन प्रक्रिया, सहकारिता में सक्रिय सदस्य का महत्व, पूंजी एवं शासन व्यवस्था,आम सभा का संचालन, निदेशकों व उप समितियों की चयन/चुनाव प्रक्रिया, आडिट, लाभांश वितरण आदि की स्लाईड शो, प्रस्तुतीकरण व खुली एवं समूह चर्चा के माध्यम से जानकारी दी गयी तथा प्रतिभागियों की शंकाओ व अपेक्षाओं का समाधान किया गया।
द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों द्वारा क्लस्टर वार समूह चर्चा  व प्रस्तुतीकरण कर अपनी अपनी सहकारिताओं का स्व मूल्यांकन किया, यह सत्र प्रतिभागियों की सुशासन पर समझ बढाने की दृष्टि से काफी उपयोगी रहा।

फोटो: प्रतिभागियो के मध्य समूह चर्चा व प्रतिभागी।


Share This Post