राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा और शीतकालीन पर्यटन को दर्शाएगी झांकी।
देहरादून। गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में विभिन्न विभागों की झांकियां फिर एक बार मुख्य आकर्षण होंगी। हर साल 26 जनवरी को आयोजित परेड में विभाग अपनी झांकियां प्रस्तुत करते हैं, जिसमें प्रथम स्थान वाले को सम्मानित किया जाता है। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि इस बार उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने और रजत जयंती के अवसर पर विशेष झांकी तैयार की गई है। पिछले 15 दिनों से चल रही तैयारी में राज्य की विकास यात्रा के साथ शीतकालीन पर्यटन को भी प्रमुखता दी गई है।लगातार दो वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सूचना विभाग का लक्ष्य इस बार भी शीर्ष पर पहुंचना है।
बाइट_ के.एस. चौहान, संयुक्त निदेशक, सूचना विभाग
