मॉडल जिला चंपावत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जोरदार खेलकूद।

Share This Post

माय भारत ने गोरलचौड़ मैदान में जगाया युवाओं में राष्ट्रभक्ति।

चंपावत। मॉडल जिला चंपावत की पहचान को मजबूत करते हुए माय भारत चंपावत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर गोरलचौड़ खेल मैदान में भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के कोने-कोने से युवा एवं विद्यार्थी पहुंचे, जिन्होंने दौड़-प्रतियोगिताओं से खेल भावना व अनुशासन का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्पण एवं राष्ट्रगान से हुआ। मुख्य आकर्षण 100 मीटर दौड़ रही। बालिका वर्ग में ऊषा प्रथम, नीतू कुवर द्वितीय तथा मनीषा बोहरा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में प्रियांशु पटवा प्रथम, कमल सिंह महरा द्वितीय एवं रोहित सिंह तृतीय हुए।

एचडीएफसी बैंक ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर कंचन मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा, “मॉडल जिला चंपावत के युवा नेताजी के सपनों को साकार करेंगे। खेल से मिली ताकत राष्ट्र सेवा में लगाएं।” अन्य अतिथियों ने युवाओं को नेतृत्व व स्वदेशी की प्रेरणा दी।विजेताओं को चमकदार मेडल व ट्रॉफी भेंट की गई। समापन पर सभी ने स्वदेशी अपनाने एवं राष्ट्र निर्माण का प्रबल संकल्प लिया।


Share This Post