हरिद्वार: रील का खौफनाक जुनून- लोहे के पुल पर मौत संग डांस, चंद लाइक्स की सनक में युवक ने दांव पर लगाई जिंदगी।

Share This Post

हरिद्वार जनपद से सोशल मीडिया की सनक का एक खतरनाक मामला सामने आया है। रुड़की निवासी एक युवक ने लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में अपनी जान को जोखिम में डालते हुए हाईवे के लोहे के पुल पर चढ़कर रील वीडियो बनाया।


दिनदहाड़े पुल पर चढ़ा युवक नीचे तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच मौत को खुली चुनौती देता नजर आया। इतना ही नहीं, युवक ने ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर ओवरलोडिंग के साथ सड़क पर स्टंटबाज़ी भी की। स्टंट के दौरान ई-रिक्शा का अगला टायर उठाकर चलाया गया, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रही।


पूरे घटनाक्रम में कानून और ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी देखने को मिली। युवक को न नियमों का डर था और न ही अपनी व दूसरों की जान की परवाह।
पुलिस ने इस तरह की खतरनाक स्टंटबाज़ी को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में किया गया यह जुनून कभी भी बड़े हादसे में बदल सकता है।

रील का यह जानलेवा ट्रेंड न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति के लिए खतरा बनता जा रहा है।


Share This Post