उधम सिंह नगर: इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही महिला, कांस्टेबल पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप।

Share This Post

बाजपुर/उधम सिंह नगर।  बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम महेशपुरा की एक महिला पिछले छह महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि एक बैंक बीसी सेंटर संचालक ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए, जबकि पुलिस कार्रवाई के नाम पर उसे सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। महिला ने बताया कि उसने बैंक से लोन लिया था, जिसकी राशि उसके खाते में आ गई थी। जब वह ग्राम महेशपुरा स्थित एक बैंक बीसी सेंटर पर पैसे चेक कराने गई, तो संचालक ने बहाने से उसका अंगूठा लगवा लिया और बाद में उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। इस मामले की शिकायत उसने दोराहा चौकी, बाजपुर कोतवाली, सीओ, एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक पर की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बाइट_पीड़ित महिला


पीड़िता का यह भी गंभीर आरोप है कि दोराहा चौकी में तैनात एक कांस्टेबल ने मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर उससे 10,000 रुपये ले लिए, बावजूद इसके मामला दर्ज नहीं किया गया। लगातार न्याय न मिलने से परेशान होकर महिला ने आज एसडीएम बाजपुर कार्यालय के बाहर धरना दिया। एसडीएम अमृता शर्मा ने उसे समझा-बुझाकर कोतवाली भेज दिया।
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, या फिर पीड़ित महिला को यूं ही दर-दर भटकना पड़ेगा।


Share This Post