चंपावत: कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में लोहाघाट मोटर स्टेशन में खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन।

Share This Post

लोहाघाट। माघ मास के पावन अवसर पर जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट स्थित मोटर स्टेशन परिसर में खिचड़ी भोग का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को भव्यता प्रदान की। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन सफल रहा।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने आयोजन में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग ही ऐसे आयोजनों की सफलता का आधार है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।
आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

फोटो – कांग्रेस द्वारा आयोजित माघ मास में खिचड़ी महाभोग का प्रसाद वितरित करते कांग्रेस जन


Share This Post