प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज्य आंदोलनकारी व समाजसेवी राजू गड़कोटी को जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने पूर्व छात्र नेता राजू गड़कोटी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। राजू गड़कोटी छात्र जीवन से ही सक्रिय और संघर्षशील रहे हैं तथा लंबे समय से संगठन और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। वह बाल कल्याण समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। राम जन्मभूमि अभियान के दौरान धन संग्रह एवं अक्षत वितरण कार्यक्रमों में उन्होंने संयोजक की भूमिका निभाई थी।
नव नियुक्त मीडिया संयोजक राजू गड़कोटी ने प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के सिपाही के रूप में पहले भी कार्य करते रहे हैं और आगे भी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर जिला पदाधिकारियों, मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन की मीडिया गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
फोटो_राजू गड़कोटी
