चंपावत: महिला सशक्तिकरण की मिसाल- महिला दिवस पर डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित।

Share This Post

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान, समाज के प्रति समर्पण की सराहना

चंपावत/हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और बाल स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की प्रोफेसर एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें निदेशक क्रीड़ा राशिद सिद्दीकी और जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ऋतु रखोलिया लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करते हुए बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के माध्यम से न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित की है, बल्कि समाज में भी एक प्रेरणादायक भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि महिला दिवस जैसे अवसर पर ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में कोच सुरेश पांडे, करण आर्या, वार्डन नितिन रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. ऋतु रखोलिया को सम्मानित होने पर बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज की सेवा करते रहने की कामना की।

फोटो_ ऋतु रखोलिया को चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि।


Share This Post