सीएम धामी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, युवाओं को मिली फिटनेस की नई सौगात; गांव में बढ़ा उत्साह।
टनकपुर। टनकपुर में आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में उठी जनमांग ने प्रशासनिक कार्यशैली की रफ्तार को साफ तौर पर दिखा दिया। ग्राम सभा छीनीगोठ के ग्रामीणों द्वारा ओपन जिम की मांग सामने आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर यह रहा कि बेहद कम समय में गांव में ओपन जिम की स्थापना कर दी गई। अब क्षेत्र के बच्चे और युवा आधुनिक उपकरणों के साथ नियमित व्यायाम कर रहे हैं, जिससे न केवल उनकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी तेजी से बढ़ी है। ग्रामीणों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं पहले केवल शहरों तक सीमित थीं, लेकिन अब गांवों में भी विकास की बयार साफ महसूस हो रही है। ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और अब उसका असर जमीनी स्तर पर नजर आने लगा है।
फोटो – छीनीगोठ में स्थापित ओपन जिम में व्यायाम करते युवा।
चंपावत: मुख्य सेवक संवाद का असर: छीनीगोठ में रिकॉर्ड समय में बना ओपन जिम।
