डांक बंगला रोड पर खुली नई शाखा, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ।
लोहाघाट। नगर के डांक बंगला रोड स्थित पुराने बीएनके अस्पताल भवन में आज कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक की 50वीं शाखा का भव्य उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर के प्रथम नागरिक गोविंद वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर बैंक के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में बेहतर सेवाएं ही किसी संस्थान की असली पहचान होती हैं। कुर्मांचल बैंक का लोहाघाट में आगमन क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इससे लोगों को बेहतर सेवाओं के साथ आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि यह बैंक अपनी प्रगति के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
बैंक के अध्यक्ष विनय शाह एवं संचालक मंडल के निदेशक पीतांबर पंत और केसर सिंह मेहरा ने बताया कि बैंक ने कम समय में ही अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और विश्वास के दम पर ग्राहकों का भरोसा जीता है। इसी का परिणाम है कि इस वित्तीय वर्ष के अन्त तक बैंक 4500 करोड़ रुपये की जमा पूंजी अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
बैंक अधिकारियों संजय शाह, डीएस बोहरा, दिनेश जोशी, राजेंद्र महरा और पवन शाह ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को यूपीआई जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे बैंकिंग सेवाएं और भी सरल व सुलभ होंगी। साथ ही यह संस्था युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। शाखा प्रबंधक दीपक बोहरा उनके सहयोगी सिमरन साह, सौरव तिवारी, योगेश जोशी, प्रवीण सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए बैंक कहा कि बैंक अपने उपभोक्ताओं के बेहतर जीवन को आसान बनाने में सेतु का कार्य करेगा। उद्घाटन के पहले ही दिन उपभोक्ताओं द्वारा पचास लाख की जमा राशि बैंक के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है। कार्यक्रम में सभासद आशीष राय, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष दिनेश सुतेडीं, राजेंद्र गढ़कोटी, चंपावत व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह सहित कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो – डांग बंगला रोड, लोहाघाट स्थित कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करते नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व अन्य अतिथि।
चंपावत: लोहाघाट में कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक की धमाकेदार एंट्री, 50वीं शाखा का भव्य शुभारंभ।
