चंपावत: समुदाय आधारित संगठनों के क्षमतावर्धन हेतु 30 सदस्यीय अध्ययन दल गुजरात रवाना।

Share This Post

सुशासन, व्यवसाय, विपणन व प्रबंधन पर अनुभव लेने पहुंचे राज्य के 13 जनपदों के प्रतिनिधि।


चंपावत। उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति की ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से राज्य के 13 जनपदों से चयनित 30 सदस्यों का अध्ययन एवं प्रशिक्षण भ्रमण दल आज देहरादून से गुजरात के लिए रवाना हुआ। इस दल में चंपावत जनपद से ग्रामोत्थान परियोजना के दो सदस्य भी शामिल हैं।
कार्यक्रम प्रबंधक एवं भ्रमण संयोजक डॉ. विनय गुणवंत ने बताया कि इस तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य स्वायत्त सहकारिताओं एवं कृषक उत्पादक संगठन में सुशासन, व्यवसाय संचालन, विपणन कौशल एवं वित्तीय प्रबंधन की व्यवहारिक समझ विकसित करना है। भ्रमण के दौरान दल द्वारा आनंद मिल्क यूनियन (अमूल डेयरी), इरमा, आईसीड फाउंडेशन, सेवा महिला बैंक सहित गुजरात की सफल सहकारिताओं एवं मॉडल कार्य क्षेत्रों का अध्ययन किया जाएगा।
भ्रमण उपरांत प्रतिभागी अपने-अपने जनपदों में परियोजना के अंतर्गत संचालित स्वायत्त सहकारिताओं एवं एफपीओ को मॉडल के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना तैयार करेंगे।
भ्रमण दल में उपायुक्त ग्राम्य विकास नरेश कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनय गुणवंत, अमित कुमार, दीपा सहित टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं हरिद्वार जनपदों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

फोटो – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना होता अध्ययन भ्रमण दल।


Share This Post