Headlines

चंपावत: ग्रामीण विकास के लिए प्रशासन–जनप्रतिनिधियों का समन्वय ज़रूरी-जिलाधिकारी।

लोहाघाट क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में योजनाओं और जनसमस्याओं पर चार घंटे मंथन। लोहाघाट।  लोहाघाट क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जब तक ग्रामीण जनप्रतिनिधि और प्रशासन एक-दूसरे के पूरक बनकर कार्य नहीं करेंगे, तब तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुँच सकता। उन्होंने…

चंपावत: बारिश के बाद भी किसानों के चेहरों पर मायूसी। सड़क सुविधा के अभाव में ठप पड़ा सीजनल सब्जियों का उत्पादन

लोहाघाट। प्रदेश में हालिया बारिश और बर्फबारी से जहां अधिकांश क्षेत्रों के किसानों के चेहरों पर उम्मीद की हरियाली लौटी है, वहीं गोलाना सेरी, बसान और बांस-बंसवाड़ी घाटी के किसान आज भी मायूसी से जूझ रहे हैं। सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में यहां के करीब 50 प्रतिशत किसानों ने सब्जी उत्पादन छोड़ने का…

चंपावत: बजट से राज्यों को मिलेगी नई गति, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगा मजबूत आधार, केन्द्रीय बजट से उत्तराखंड के समग्र विकास के खुलेंगे द्वार।

एग्रीकल्चर, टूरिज्म और खेती की सुरक्षा पर केंद्रित बजट से उत्तराखंड को होगा सीधा लाभ – राज शेखर जोशी चंपावत। “सेतु आयोग” के उपाध्यक्ष, उत्तराखंड शासन के थींक टैंक तथा कारपोरेट जगत में अपनी गहरी पैठ रखने वाले राज शेखर जोशी ने बताया केन्द्र सरकार के बजट से राष्ट्रीय एवं उत्तराखंड को नई दिशा मिलने…

चंपावत: बांज गांव में पशु प्रदर्शनी आयोजित, 16 लीटर दूध देने वाली गाय बनी चैंपियन

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड पाटी के बांज गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में ललित मोहन की 16 लीटर प्रतिदिन दूध देने वाली उन्नत नस्ल की गाय को चैंपियन घोषित किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।कार्यक्रम…

दिल्ली:  यूजीसी के नए नियमों पर देशभर में मचा घमासान, छात्रों का विरोध तेज।

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 को लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है। नए नियमों के तहत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इक्विटी कमेटी, Equal Opportunity Cell और 24 घंटे की हेल्पलाइन व्यवस्था अनिवार्य की…

चंपावत ने रचा इतिहास-प्रथम ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ पर राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान।

चंपावत।  प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जनपद चंपावत को राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मंगलवार को देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर, गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ समारोह में प्रदान किया गया।कार्यक्रम की…

चंपावत: संघर्ष से सम्मान तक- दिव्यांग हिम्मत सिंनग्वाल को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार।

शिक्षा, सामाजिक सेवा और दिव्यांग सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान पर मिला राष्ट्रीय सम्मान। चंपावत।  गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर चम्पावत जनपद के पाटी विकासखंड के दूरस्थ गांव रिखोली निवासी दिव्यांग हिम्मत सिंनग्वाल को शिक्षा, सामाजिक कार्य एवं दिव्यांग सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।…

चंपावत: ग्रामीण विकास के साथ सामाजिक समरसता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता।

पंचायत प्रतिनिधि समाज और सरकार के बीच सेतु – चन्द्रशेखर चंपावत। उत्तरांचल उत्थान परिषद् के तत्वावधान में राजकीय प्रेक्षागृह, गोरलचैड़ में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, कर्तव्यों तथा ग्रामीण विकास में उनकी प्रभावी सहभागिता पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से त्रिस्तरीय पंचायत एवं…

चंपावत: पंचेश्वर बना पर्यटन और रोजगार की नई उम्मीद।

सरयू–महाकाली संगम में “एंग्लिंग” डीएम मनीष कुमार ने दिए विश्व स्तरीय एंग्लिंग मीट के संकेत। चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के पंचेश्वर क्षेत्र के दौरे ने नदी पर्यटन, एंग्लिंग और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं को नई दिशा दे दी है। सरयू, महाकाली एवं महानदी के संगम स्थल पर स्वयं एंग्लिंग कर जिलाधिकारी को यह पूर्ण विश्वास…

चंपावत: तहसील परिसर में लहराया तिरंगा, संविधान के सम्मान का लिया संकल्प।

उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने दिलाई संविधान, एकता और अखंडता की शपथ। चंपावत।  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तहसील परिसर चंपावत में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता व अखंडता बनाए रखने तथा…