Headlines

चंपावत: तहसील परिसर में लहराया तिरंगा, संविधान के सम्मान का लिया संकल्प।

उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने दिलाई संविधान, एकता और अखंडता की शपथ। चंपावत।  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तहसील परिसर चंपावत में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता व अखंडता बनाए रखने तथा…

चंपावत: गणतंत्र दिवस पर चंपावत पुलिस लाइन में दिखा अनुशासन और शौर्य का दम-खम।

आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी की परेड ने दिया सुरक्षा का भरोसा। चंपावत। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंपावत पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की सशक्त झलक देखने को मिली। आईटीबीपी, एसएसबी, उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने समन्वित मार्चपास्ट कर देश की आंतरिक…

चंपावत: ‘कभी ना नहीं कहने वाले’ स्वास्थ्यकर्मी, सेवा की मिसाल बने, गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान।

ईमानदारी, संवेदनशीलता और निस्वार्थ कर्तव्य ने दिलाया पहचान का सम्मान। चंपावत।  स्वास्थ्य सेवाएं केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि मानवता का दायित्व होती हैं—और चंपावत स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मियों ने वर्षों तक इसे कर्म बनाकर निभाया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आरकेएसके काउंसलर सावित्री राय एवं जिला कोल्ड चैन पॉइंट में तैनात कोल्ड चैन हैंडलर…

चंपावत ने रचा इतिहास, मिला “राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन व्यवहार पुरस्कार–2026”

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में उत्कृष्ट मतदाता मानचित्रण और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था को मिला राज्य का सम्मान। चंपावत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित लोकभवन  में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जनपद चंपावत को उत्तराखंड के चार चयनित जनपदों में शामिल करते हुए “राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन व्यवहार पुरस्कार–2026” से सम्मानित किया…

चंपावत: कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलेगा पुलिस पदक।

2017 से 20 तक लोहाघाट की 36वीं वाहिनी में भी दें चुंके हैं उल्लेखनीय सेवा। लोहाघाट। आईटीबीपी के कमांडेंट  सुभाष चंद्र यादव को 26 वर्षों की बेदाग, समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर “उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके अनुकरणीय नेतृत्व, उच्च प्रोफेशनलिज्म…

चंपावत: योग से आरोग्य और स्वाभिमान का संकल्प: चंपावत में पतंजलि व भारत स्वाभिमान मंच की संयुक्त बैठक।

योग–प्राणायाम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए श्रृंखलाबद्ध अभियान पर जोर। चंपावत। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान मंच की संयुक्त बैठक में देश को आरोग्यवान एवं स्वाभिमानी बनाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में कहा गया कि स्वस्थ समाज की संरचना के लिए समाज की प्रत्येक इकाई को योग एवं प्राणायाम से जोड़ते हुए…

चंपावत: लोहाघाट में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज, आईटीबीपी की गरजती परेड से गूंजेगा जिला मुख्यालय।

पहली बार महिला जवान संभालेंगी परेड की कमान, ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ के संदेश के साथ दिखा जोश। लोहाघाट। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली सामूहिक परेड को लेकर आईटीबीपी बटालियन में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। परेड के लिए दिनभर पूर्वाभ्यास किया गया, जहां जब हिमवीर कदम से…

चंपावत: तीन पीढ़ियों तक असर छोड़ने वाला संकल्प: 79 की उम्र में भी नहीं थके टीकाराम शर्मा।

दूसरों की भलाई को जीवन मानने वाले संघर्षशील समाजसेवी की प्रेरक कहानी। लोहाघाट। कहते हैं कि जो लोग दूसरों की भलाई के लिए जीते हैं, उनका भला खुद-ब-खुद होता है और उनकी सोच का असर पीढ़ियों तक दिखाई देता है। लधियाघाटी के राजकोट बैज गांव निवासी 79 वर्षीय टीकाराम शर्मा इसका जीवंत उदाहरण हैं। इस…

चंपावत: ग्राम पंचायत अमौली में मतदाता जागरूकता दिवस, लोकतंत्र को मज़बूत करने का लिया संकल्प।

लोहाघाट। आदर्श ग्राम पंचायत अमौली में मतदाता जागरूकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता  पूरन चन्द्र भट्ट तथा बीएलओ हीरा देवी ने उपस्थित ग्रामीणों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित…

हरिद्वार: हर की पौड़ी पर भव्य हिंदू सम्मेलन, संत समाज व आरएसएस की रही उल्लेखनीय भागीदारी।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की पावन तीर्थस्थली हर की पौड़ी पर गंगा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए साधु-संतों, साध्वियों तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। स्वामी हरी चेतनानंद के सान्निध्य में…