चंपावत: ग्राम पंचायत अमौली में मतदाता जागरूकता दिवस, लोकतंत्र को मज़बूत करने का लिया संकल्प।

Share This Post

लोहाघाट। आदर्श ग्राम पंचायत अमौली में मतदाता जागरूकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता  पूरन चन्द्र भट्ट तथा बीएलओ हीरा देवी ने उपस्थित ग्रामीणों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सभी वार्ड सदस्यों के साथ मनीष भट्ट, हरीश चन्द्र भट्ट, केशव दत्त भट्ट, सुमित भट्ट, मनोज भट्ट, दीपा भट्ट, भावना भट्ट, कविता भट्ट, दिया भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने जागरूक मतदाता बनने का संकल्प भी लिया।

फोटो – लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेते ग्रामीण।


Share This Post