हेमा नायक ने 462 अंकों के साथ जनपद में 6वां और राज्य में 25वां स्थान हासिल कर बढ़ाया मान, इंटर व हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी की झड़ी।
लोहाघाट (चंपावत)। सीमांत क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, दिगालीचौड़ ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इंटरमीडिएट में छात्रा हेमा नायक ने 462 अंक (92.4%) प्राप्त कर जनपद चम्पावत में 6वां तथा राज्य स्तर पर 25वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा तनुजा उप्रेती ने 89.2%, ऐश्वर्या उप्रेती ने 88.8%, आदित्य सिंह बोरा और प्रिया ने 82.4% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हाईस्कूल में भी छात्रों ने बेहतरीन परिणाम दिए। निधि रावत ने 82%, उषा ने 81.6%, यतिन जोशी ने 80%, निर्मल सिंह ने 79.6% और सूरज कुमार ने 75.8% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के कुल 68 हाईस्कूल छात्रों में से 36 तथा 84 इंटरमीडिएट छात्रों में से 74 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी, नवीन भट्ट एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और इस सफलता को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
फोटो – बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद सीमांत विद्यालय दिगालीचौड़ के टॉपर्स हेमा नायक सहित मेधावी छात्र-छात्राएं
चंपावत: दिगालीचौड़ के सीमांत विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट, बोर्ड परीक्षा 2026 में छात्रों ने रचा इतिहास।

