बालेश्वर कृषक उत्पादक संघ चंपावत की संपन्न हुई प्रथम वार्षिक आम सभा। पुष्पा जोशी बनी निर्विरोध अध्यक्ष।
चंपावत। 05 अगस्त, ग्रामोत्थान परियोजना रीप व ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडने के उपरांत ग्रामीण महिलाओं में समाजिक व आर्थिक जागरुकता का प्रसार हुआ है, और व्यवसायिक क्रियाकलापों के प्रति उनकी भागीदारी व रूचि बडी है,ये बात ग्रामोत्थान परियोजना के मार्गदर्शन में ब्लॉक सभागार चंपावत में आयोजित जिला स्तरीय बागेश्वर कृषक उत्पादक संघ की प्रथम आम सभा बैठक में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी डा जीएस खाती द्वारा आमसभा के दौरान कही गयी।
इससे पूर्व आमसभा में उपस्थित शेयर धारकों व समूह सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ की निवर्तमान अध्यक्ष रेखा गहतोडी द्वारा वार्षिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया।
सचिव प्रिया पंत ने आडिट व समिति के टर्न ओवर, लाभांश की जानकारी दी।
आम सभा सदस्यों द्वारा आपस में चर्चा कर सर्वसम्मति से 09 सदस्यीय संचालक मंडल का गठन करने के उपरांत संचालकों द्वारा आपस में विचार विमर्श कर अध्यक्ष पद पर पुष्पा जोशी, कोषाध्यक्ष हेतु इंद्रा कुल्याल, सचिव पद पर लक्ष्मी देवी एवं उपाध्यक्ष पद पर मंजु ओली का सर्वसम्मति से चयन किया गया, आम सभा द्वारा अपने बीच से तीन सदस्यीय मध्यस्थता व लेखा उप समिति का भी गठन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक ममराज सिंह चौहान ने परियोजना के तकनीकी मार्गदर्शन में बालेशवर एफपीओ द्वारा तैयार व्यवसाय योजना के अनुसार संचालक मंडल को संघ की व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी लाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया। जिससे लाभ अर्जित कर भविष्य में शेयरधारकों को लाभांश दिया जा सके।
आम सभा के दौरान ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक एवं बालेशवर कृषक संघ के सीईओ प्रकाश पाठक ने स्वायत्त सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत एजीएम प्रक्रिया के सुगमीकरण व पारदर्शिता के साथ सभा के संचालन व प्रबंधन में निदेशक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया ।
आम सभा में सहायक प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सचिन चंखवान ने नवगठित संचालक मंडल व पदाधिकारियों को उनके कार्य दायित्वों से अवगत कराते हुए पद की शपथ दिलाई गयी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा जीएस खाती द्वारा बालेशवर एफपीओ से जुड़े 20 प्राथमिक सहकारिताओं के अध्यक्षों को शेयर धन प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम में ग्रामोत्थान परियोजना से डीपीएम, समस्त सहायक प्रबंधक, चंपावत, लोहाघाट व बाराकोट के ब्लॉक मिशन मैनेजर, आरबीआई मैनजर व उद्यमिता विकास, ब्लॉक रीप व संकुल संघ स्टाफ तथा प्राथमिक सहकारिताओं के समस्त अध्यक्षों सहित कुल 82 सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फोटो- संचालक मंडल द्वारा शपथ ग्रहण एवं उपस्थित प्रतिभागी।

