27 फरवरी से 15 जून तक चलने वाले मेले के लिए रोस्टर जारी, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन अलर्ट!
टनकपुर/चंपावत। पूर्णागिरि मेला के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मेले के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार मेला 27 फरवरी 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित होगा। इस अवधि में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, विद्युत और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है।
आदेश के तहत विभिन्न तिथियों में अलग-अलग तहसीलों के तहसीलदारों को मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा संबंधित विभागों के सहायक अभियंताओं को सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारी मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए मेला मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी टनकपुर के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि मेले का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
फोटो – जिलाधिकारी मनीष कुमार
चंपावत: पूर्णागिरि मेले के लिए प्रशासन सतर्क, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की तैनाती।
