चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनबसा पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने गुरुवार को कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए गैर-जमानती वारंट के तहत एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बनवारी लाल पुत्र राम लाल, निवासी कैनाल रोड बनबसा, थाना बनबसा, उम्र लगभग 52 वर्ष के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा तथा कांस्टेबल विजय शंकर शामिल रहे।
चंपावत: बनबसा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
