शाम 4:15 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, आनंदपुर (चंदनी) में जन सहभागिता कार्यक्रम में लेंगे भाग।
चंपावत। जनपद चंपावत के बनबसा क्षेत्र में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न 4:15 बजे आर्मी हेलीपैड बनबसा पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से आनंदपुर (चंदनी) के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री अपराह्न 4:35 बजे आनंदपुर (चंदनी) पहुंचकर हुड्डी नदी जन सहभागिता संरक्षण अभियान में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे आनंदपुर (चंदनी) से ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
चंपावत: बनबसा में सीएम धामी का दौरा आज, हुड्डी नदी जन अभियान में करेंगे शिरकत।
