चंपावत: बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति विवाद पर उबाल, सबका विकास पार्टी ने दी पुनः आंदोलन की चेतावनी।

Share This Post

घोटाले में फंसी समिति में संदिग्ध नियुक्ति को लेकर डीएम व मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।


चंपावत। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उत्तराखंडी ने सहकारिता विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुनः आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।


ज्ञापन में कहा गया है कि सहकारिता विभाग द्वारा घोटाले में उलझी दुबड़ सहकारी समिति से वासुदेव को हटाए जाने के बाद ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पूर्व में घोटाले के आरोपी का सहायक रह चुका है। इससे समिति में पुनः वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। मालूम हो कि उक्त बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में अनियमितताओं को लेकर नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में 52 दिनों तक आंदोलन किया गया था। आंदोलन के दौरान समिति में 82 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ, जिसे देखते हुए सहकारिता विभाग एवं प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्तर पर जांच कराई गई थी। साथ ही विभाग की ओर से संबंधित सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।

इधर सहायक निबंधक प्रेम प्रकाश का कहना है कि लोगों की मांग के आधार पर ही स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, लेकिन उस पर भी आपत्तियां सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि नजदीक में कोई समिति नहीं है तथा अब नए वित्तीय वर्ष में सचिवों के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति के बाद नई करवाही की जाएगी। बहरहाल समिति में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो उस पर बराबर नजर रखी जा रही है।


Share This Post