चंपावत: बालेश्वर कृषक उत्पादक संगठन  की लिखित परीक्षायें हुयी शांतिपूर्वक संपन्न।

Share This Post

03 अस्थायी पदों हेतु 15 अभ्यर्थियों द्वारा दी गई लिखित परीक्षा।

लोहाघाट। ग्रामोत्थान परियोजना रीप व एनआरएलएम के सहयोग से संचालित व स्वायत्त सहकारिता अधिनियम में पंजीकृत बालेश्वर कृषक उत्पादक संगठन ( FPO) स्वायत्त सहकारिता मे स्टाफ नियुक्ति हेतु ब्लाक सभागार लोहाघाट में आयोजित लिखित परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी!
बालेशवर एफपीओ के अंतर्गत एफपीओ मैनेजर, व्यापार प्रोत्साहक व लेखाकार के 03 अस्थायी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत शार्ट लिस्ट किये गये कुल 15  अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि परीक्षा केंद्र में कुल 21 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, 06 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को शांतिपूर्वक व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन  का कार्य एबीडीओ लोहाघाट रमेशं चंद्र जोशी व उमाकांत पंत के मार्गदर्शन में पैनल के सदस्यों द्वारा पूर्ण किया गया।

लिखित परीक्षा के दौरान  जिला विषय विशेषज्ञ कैलाश चंद्र, सहायक प्रबंधक संस्थाएँ प्रकाश चंद्र पाठक, अनुश्रवण, मूल्यांकन सचिन चंखवान, ज्ञान प्रबंधन नीरज पंत,  आजीविका सुमित कुमार , बीएमएम लोहाघाट मुशीर अहमद ,भगत कोहली आदि ने परीक्षा संचालन, प्रबंधन व उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में महत्वपूर्ण योगदान व सहयोग दिया गया।
ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़ी इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता व अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
लिखित परीक्षा के दौरान बालेश्वर एफपीओ की अध्यक्ष रेखा गहतोडी व कोषाध्यक्ष विनीता राय  ने परीक्षा केंद्र व कापी चैकिंग के दौरान आब्जर्वर की भूमिका में रहे।


Share This Post