राज्य खेल परिषद उपाध्यक्ष के प्रथम लोहाघाट आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मॉडल जिले चम्पावत की तस्वीर बदलने के साथ विकास को नई गति मिलने का दावा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक के प्रथम लोहाघाट आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। डाक बंगला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर पाठक का अभिनंदन किया।
नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुँवर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मॉडल जिला बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं और आने वाले समय में चम्पावत की तस्वीर और बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि मोहन पाठक का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा से जुड़ा रहा है। जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता और जमीनी स्तर पर कार्य करने की शैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
पाठक के प्रथम लोहाघाट आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से प्रदेश में खेलों को नई दिशा मिलने के साथ ही युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर बगोली, सचिन जोशी, कैलाश पांडे, गोविंद वर्मा, जीवन गहतोरी, दीपक सुतेरी, बलवंत गिरी, नरेश फर्त्याल, अमित शाह, पंकज ढेक, चंद्रशेखर चौबे, मनीष देव, गिरीश ढेक, लोहित खोलिया और नगर मंडल महामंत्री गौरव पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो_ लोहाघाट में राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
चंपावत: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मॉडल जिले की तस्वीर- मोहन पाठक।
