देहरादून:  दिनदहाड़े फायरिंग में कथित गैंगस्टर की हत्या, पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल।

Share This Post

देहरादून। शहर में शुक्रवार सुबह जिम से लौट रहे कथित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब 10 बजे हुई इस वारदात में हमलावर बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग की आवाज से लोग घरों और दुकानों में छिप गए तथा कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
शहर में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं की यह लगातार पांचवीं बड़ी वारदात बताई जा रही है, जिससे आमजन में भय का माहौल गहरा गया है। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

बाइट: अजय सिंह ,एसएसपी देहरादून।


एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मृतक पर 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार या आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं। शहर में एहतियातन पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।


Share This Post