भांग की अवैध खेती पर चंपावत पुलिस का शिकंजा, दो नाली फसल नष्ट।

Share This Post

रीठा साहिब के बुडम और सुकनी गांव में पुलिस की कार्रवाई, ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक।

चंपावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने अवैध भांग की खेती के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थाना रीठा साहिब पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बुडम और सुकनी में अवैध रूप से की जा रही करीब दो नाली भांग की खेती को नष्ट किया।
पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए भांग की फसल को नष्ट किया। साथ ही ग्रामीणों को अवैध रूप से भांग की खेती नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और इसके कारण समाज पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया।
पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
चंपावत पुलिस का लक्ष्य नशामुक्त देवभूमि के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

फोटो_बुडम और सुकनी गांव में अवैध भांग की खेती नष्ट करती रीठा साहिब पुलिस की टीम।


Share This Post