चंपावत: गुरु पूर्णिमा पर मानेश्वर धाम में उमड़ेगी आस्था, गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का होगा आयोजन।

Share This Post

चंपावत। प्रसिद्ध मानेश्वर धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक गुरु पूजन से होगी, जिसके बाद गुरु महिमा पर आधारित भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
मानेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धर्मराज पुरी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धाम पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष पर्व है, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाना चाहिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

फोटो_मानेश्वर धाम


Share This Post