चंपावत/बाराकोट। ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा विकासखंड बाराकोट में संचालित समुदाय आधारित संगठनों में नैतिकता एवं सुशासन विषय पर संचालित तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न हो गया।
प्रशिक्षण के समापन सत्र में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी महा सिंह बिष्ट द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का फीड बैक लिया गया तथा कलस्टर स्तर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी ली गई। उन्होंने समूह व सहकारिताओं की मजबुती व स्थायित्व के लिए सुशासन आपसी समन्यवन स्थापित करने हेतु प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
इस मौके पर एएसओ बाराकोट एवं ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक संस्थाएं द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए।
प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर प्रकाश पाठक , कुलदीप व हरीश गोस्वामी ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सहकारिता की अवधारणा, उददेश्य, एफपीओ के घटक, कंपनी व सहकारिता एक्ट के संदर्भ में कार्य व जिम्मेदारियां, नियमावली, सदस्यों की भूमिका, दस्तावेजीकरण प्रक्रिया, सहकारिता में सक्रिय सदस्य का महत्व, पूंजी एवं शासन व्यवस्था,आम सभा का संचालन, निदेशकों व उप समितियों की चयन/चुनाव प्रक्रिया, आडिट, लाभांश वितरण आदि की विस्तार से जानकारी दी गई ्
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस फीड बैक सत्र में सदस्यों द्वारा संकुल संघो की वर्तमान स्थिति का स्व मूल्यांकन किया गया, तथा भविष्य में सहकारिता व एफपीओ के बेहतर सुशासन, पारदर्शिता, जबाबदेही, नियमों का अनुपालन व दस्तावेजी करण प्रक्रिया को मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी।।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के सफल संचालन व प्रबंधन में बीडीओ अवनीश उपाध्याय, एबीडीओ जाकिर , डीपीएम रीप ममराज, सहायक प्रबंधक सुमित कुमार, इंक्यूबैसन मैनेजर पंकज बिष्ट, उद्यमिता विकास विशेषज्ञ विशवदीप , ब्लॉक रीप स्टाफ मनीषा,उमाशंकर आदि ने सहयोग व मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण में बाराकोट के छ: स्वायत्त सहकारिताओं के निदेशक, पदाधिकारी, समस्त संघ , ब्लॉक व जिला स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फोटो_उपस्थित प्रतिभागी एवं प्रमाण पत्र वितरण ।
चंपावत: ग्रामोत्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय सुशासन प्रशिक्षण संपन्न।।
