चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय प्रबंधन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी है।
विद्यालय के प्राचार्य केके तिवारी ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा बढ़ाकर अब 7 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपने बच्चों के प्रवेश के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययन का अवसर मिल सके।
फोटो_ विद्यालय के प्राचार्य केके तिवारी।
चंपावत: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक मिलेगा मौका।
