

आमसभा में बांटा गया 43500 का लाभांश। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को भी किया गया सम्मानित।
पाटी/चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना रीप व ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित परिवर्तन स्वायत्त सहकारिता कमलेख की द्वितीय वार्षिक आम सभा जानकी देवी की अध्यक्षता में प्राईमरी विद्यालय पोखरी में आयोजित की गई!
कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक आम सभा का शुभारम्भ किया गया।
आम सभा में परिवर्तन सहकारिता की अध्यक्ष जानकी देवी द्वारा उपस्थित शेयरधारकों को संबोधित करते हुए करते हुए विगत वर्ष की व्यवसायिक एवं वित्तीय प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया। लेखाकार सुभाष कुमार ने आडिट रिपोर्ट को सदस्यों के सम्मुख रखा गया ,जबकि बिजनेस प्रमोटर प्रतिभा वर्मा ने वार्षिक टर्न ओवर व लाभांश की जानकारी दी। जिसके तहत बोर्ड द्वारा इस वर्ष हुए कुल लाभांश रू 53000 का 80 प्रतिशत रु 43500 की धनराशि लाभांश के रूप में शेयरधारकों को बांटने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी लाने एवं विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु सदस्यों प्रेरित करते हुए आवशयक मार्गदर्शन दिया गया।
आम सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा दो निष्क्रिय संचालक के स्थान पर नये निदेशकों का चयन करने के उपरांत 09 सदस्यीय निदेशक मंडल का पुर्नगठन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा निदेशक मंडल को पद व दायित्वों की शपथ दिलाई गई, एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान ने सदस्यों को उनके कार्य दायित्वों के प्रति संवेदनशील करते हुए संघ सदस्यों को व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी लाने हेतु निदेशक मंडल व शेयरधारकों को मार्गदर्शन दिया।
सहायक प्रबंधक संस्थायें व समावेशी प्रकाश चंद्र पाठक ने वार्षिक सभा के विधिवत संचालन व प्रबंधन में संचालक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व
मार्गदर्शन दिया गया।
आमसभा में एनआरएलएम से डीटीई कैलाश चंद्र, उपासक से सी एस भटट, आरबीआई से पंकज बिष्ट ने परियोजना संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम में रीप सहायक प्रबंधक सचिन,बीएमएम रमेश पाटनी,ब्लॉक टीम से अमित, कुलदीप ,संकुल संघ स्टाफ ने सभा के सफल संचालन व प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया।
वार्षिक आम सभा में कुल 85 शेयरधारकों व समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फोटो- आम सभा को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख, एवं उपस्थित प्रतिभागी।




