चंपावत: रौंशाल में कुमाऊं एकता महोत्सव का आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा क्षेत्र।

Share This Post

नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और सामाजिक एकता का दिया संदेश।

लोहाघाट। रौंशाल में बुधवार को कुमाऊं एकता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के आगाज के साथ ही क्षेत्र में कुमाऊं की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने महोत्सव का उद्घाटन किया।

महोत्सव का उद्देश्य कुमाऊं की लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। आयोजन में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय संस्कृति को पहचान मिलने के साथ युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ती है।

इस मौके पर महोत्सव अध्यक्ष सतीश भट्ट, सचिव मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष बसंत वल्लभ भट्ट, जिला पंचायत सदस्य मटियानी पुष्कर राम, महेंद्र बोहरा, चंद्रकांत तिवारी, कमल कुंवर, कैलाश राम, कैलाश सिंह, नैन राम, दीपक जोशी और ललित मोहन कुंवर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो_ रौंशाल में कुमाऊं एकता महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि हुकम सिंह कुंवर एवं अन्य अतिथि।


Share This Post