चंपावत: लोक संस्कृति की छटा के बीच बग्वाली महोत्सव का समापन, देर रात तक जमी रही महफिल।

Share This Post

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया कार्यक्रमों का शुभारंभ, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दीप प्रज्वलित कर किया सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन।

लोहाघाट। मडलक के भगवती मंदिर परिसर में आयोजित बग्वाली महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। भैया दूज के अगले दिन आयोजित महोत्सव में दिनभर सांस्कृतिक गतिविधियां चलती रहीं, जबकि देर रात तक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा।
दोपहर के कार्यक्रमों का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने फीता काटकर किया।

इस दौरान मां सरस्वती लोक कला मंच चंपावत के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शाम को पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, योगेश पांडेय और भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा, सीडीए स्कूल मडलक की छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीश चंद्र पांडेय ने किया। मंदिर समिति अध्यक्ष आनंद जोशी, सचिव दयाकृष्ण उपाध्याय और ग्राम प्रधान महेश जोशी सहित ग्रामीणों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

फोटो_बग्वाली महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।


Share This Post