

चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत सिफ्टी में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। इस क्रम में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम में चंपावत ग्रामीण मंडल की प्रभारी एवं नगर पालिका परिषद चंपावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथों की मजबूती को लेकर विस्तार से मंथन किया।
कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन की गतिविधियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया गया।
प्रेमा पांडे ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके मजबूत और सक्रिय बूथ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता दिखाई देनी चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और संगठन की नीतियों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तीकरण अभियान को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
फोटो_सिफ्टी में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एकजुट होकर खड़े भाजपा कार्यकर्ता।




