‘वंदे मातरम्’ और ‘पेड़ बचाओ’ लिखकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर व्यक्ति से पौधरोपण का किया आह्वान।
लोहाघाट। हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जीवनरेखा हैं।
इस अवसर पर उन्होंने पेड़ों पर गेरू से ‘वंदे मातरम्’ और ‘पेड़ बचाओ’ लिखकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए ‘वंदे मातरम्’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब हम एक पेड़ बचाते हैं, तब हम अपनी धरती और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा करते हैं।
रीता गहतोड़ी ने सभी लोगों से हरेला पर्व को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने, उसकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
फोटो – हरेला पर्व पर पेड़ों पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘पेड़ बचाओ’ लिखकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी।
चंपावत: हरेला पर रीता गहतोड़ी का संदेश, बोलीं— पेड़ों का संरक्षण ही सच्चा राष्ट्रधर्म।
