चंपावत। ऐतिहासिक बालेश्वर महादेव मंदिर में 6 अगस्त को श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव का शिवार्चन, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के दौरान जिले के चाराल क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से यजमान, संत-महात्मा और धर्माचार्य बालेश्वर धाम पहुंचकर भोलेनाथ की आराधना करेंगे। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
वैदिक अनुष्ठान के आयोजक एवं कुल पुरोहित उमाशंकर कुलेठा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। वहीं, बालेश्वर शिवधाम के महंत प्रकाश गिरी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारे में सहभागी बनने की अपील की है।
फोटो_ चंपावत स्थित ऐतिहासिक श्री बालेश्वर महादेव मंदिर, जहाँ 6 अगस्त को शिवार्चन, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
चंपावत: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेगा श्रीबालेश्वर धाम, 6 अगस्त को होगा भव्य शिवार्चन एवं विशाल भंडारा।
