चंपावत: हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, 7.38 लाख की स्मैक बरामद!

Share This Post

धनुषपुल चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त।

चंपावत। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 24.60 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 7.38 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को धनुषपुल चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 24.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव सक्सेना (24), देवेंद्र सिंह (54) और अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू (28), निवासी मीना बाजार, बनबसा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अनूप सक्सेना के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। गौरव सक्सेना के खिलाफ भी पूर्व में मामले दर्ज हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने नशे की तस्करी और बिक्री से जुड़ी जानकारी MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

फोटो_बनबसा में स्मैक बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान।


Share This Post