लोहाघाट। लधियाघाटी क्षेत्र का प्रसिद्ध तीन दिवसीय एड़ी बालकृष्ण मेला आगामी 3 सितंबर से आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर एड़ी मंदिर परिसर में दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न समितियों का गठन करते हुए आयोजन समिति की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।
बैठक में मुकेश महराना को मेला समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा दरबार सिंह, भोला सिंह बोरा, जगदीश बोहरा, मदन बोहरा, भगवान सिंह कुंवर, हरीश मिश्रा और देवकीनंदन को उपाध्यक्ष, दीपक चंद्रा और डी.डी. भट्ट को कोषाध्यक्ष, यशवंत कुंवर एवं माया भट्ट को उपमंत्री बनाया गया। वहीं हिमालय सिंह टोलिया, धर्मानंद भट्ट, हरीश भट्ट, सी.एस. जोशी और टीकाराम को संरक्षक तथा रमेश चंद भट्ट, दिनेश भट्ट, सतीश चंद्र भट्ट एवं हरिश्चंद्र भट्ट को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तय किया गया कि मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोक प्रस्तुतियां और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
फोटो – एड़ी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय एड़ी बालकृष्ण मेले की तैयारियों को लेकर बैठक में विचार-विमर्श करते दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना एवं आयोजन समिति के सदस्य।
चंपावत: 3 सितंबर से सजेगा ऐतिहासिक एड़ी बालकृष्ण मेला, भव्य आयोजन को लेकर बनी कार्यकारिणी।
